सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

हनुमंत आभूषण के निर्माता ने ब्लाक के 25 अमृतसरोवरों को लिया गोद


बरसवां स्थित रानी लक्ष्मीबाई अमृत सरोवर परिसर में लगाए पौधे 


आजमगढ़।
ठेकमा ब्लाक के लगभग 25 अमृतसरोवरों को ब्लाक के प्रतिष्ठित व्यापारी और हनुमंत आभूषण निर्माता के प्रोपराइटर राजकुमार सेठ के सुपुत्र मनोज सेठ ने गोद लिया। इस क्रम में उन्होंने पहले दिन बरसवां स्थित रानी लक्ष्मीबाई अमृत सरोवर के आस-पास दर्जनों पौधे लगाए। उन्होंने लोगों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण को सुंदर और शुद्ध बनाने का आह्वान किया। 

  ठेकमा ब्लाक के 25 अमृत सरोवरों को गोद लेने के बाद प्रतिष्ठित व्यापारी और हनुमंत आभूषण निर्माता के प्रोपराइटर राजकुमार सेठ के सुपुत्र मनोज सेठ सहित खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी महेश पांडे आदि ने बरसवां गांव पहुंचे, जहां पीपल, बरगद, पाकड़ सहित अन्य फलदार पौधे लगाए। इस दौरान ग्रामीणों को इन पौधों के सुरक्षा का संकल्प दिलाया। साथ ही पर्यावरण को सुरक्षित और शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए और लोगों को प्रेरित करने को कहा। खंड विकास अधिकारी आलोक सिंह ने कहा कि यह एक बहुत ही नेक पहल है। ऐसे ही समाज के अन्य बड़े और सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनोज सेठ की इस पहल से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि 25 अमृत सरोवरों के सुंदरीकरण के लिए मनोज सेठ को जो भी आवश्यकता है, हम लोग हमेशा तत्पर रहेंगे। मनोज सेठ ने कहा कि पिता जी से प्रेरणा लेकर समाज सेवा के इस तरह के कार्य हम लोग आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने लोगों से इस तरह के कार्यो में सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं