सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

समाज के सुरक्षा-सम्मान की लड़ाई लड़ेगी सेनाः राष्ट्रीय अध्यक्ष

सोनार स्वजातीय बंधुओं से एकजुट होने का आह्वान
ठेकमा में सोनार नरहरी सेना की बैठक संपन्न 

आजमगढ़। ठेकमा बाजार में सोनार नरहरी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक संयोजक राजकुमार सेठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गोसाईं की बाजार, गंभीरपुर, बिंद्राबाजार, देवगांव सहित अन्य क्षेत्रों के स्वजातीय बंधुओं ने भाग लिया। इस दौरान सोनार समाज के उत्थान-उद्धार आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में समाज के लोगों ने समाज के उत्थान पर अपने विचार प्रकट किया। बैठक का संचालन संगठन के जिलाध्यक्ष तरुण सोनी ने किया। 

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि सोनार नरहरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार वर्मा, महानगर अध्यक्ष श्रीमती सोनी सेठ ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि एकजुट होंगे तभी समाज को उनका हक और सम्मान मिलेगा। हम सभी लोग समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुरक्षा और सम्मान की लड़ाई लड़ने की कड़ी में अपनी अगली रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने पूर्व में समाज के लोगों के साथ हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक को वाराणसी मंडल के अध्यक्ष दिलीप कुमार सेठ, सुरज सेठ पिंडरा विधानसभा वाराणसी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आदि ने संबोधित किया।


बैठक में समाज के  किशन सेठ, अजय कुमार सेठ,, अनिल सेठ, आनंद सेठ, बृजभूषण सेठ, जितेंद्र सेठ, दिलीप सेठ, प्रमोद सेठ, पप्पू सेठ, संजय सेठ, लवकुश सेठ, रमेश चंद्र सेठ, शिवम सेठ, सुरेंद्र सोनी, राजन सेठ, संदीप कुमार स्वर्णकार, राजू वर्मा, सुनील सेठ, मनोज कुमार सेठजी, सरोज कुमार सेठ, सूरज सेठ, पारसमणि सेठ, रघुनाथ सेठ, आशीष कुमार सोनी, सूर्य प्रकाश रस्तोगी, दुर्गेश कुमार सेठ, हनुमंत कुमार सेठ, उत्कर्ष सेठ, शिवांश सोनी, जीवन सेठ जी, संतोष सेठ जी राहुल सेठ जी, नीरज सेठ जी, राजन सेठ जी राजेश आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं