सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

इस्हाक हास्पिटल कैंप में 200 मरीजों का किया गया उपचार

मधुमेह और अस्थमा रोग से बचाव की दी जानकारी


आजमगढ़। नगर के पहाड़पुर स्थित इस्हाक हास्पिटल में सोमवार को मधुमेह मेला और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 200 मरीजों का उपचार कर निःशुल्क दवाएं दी गई। 

 कैंप की शुरूआत इस्हाक हॉस्टिपल के डा. रेफन अब्दुल बारी ने किया। इस दौरान डा. रेहान और उनकी टीम द्वारा विभिन्न गावों एवं मोहल्ले से आए 200 मरिज़ो का उपचार कर दवाइयाँ दी। साथ ही मरीज़ों को डा. रेहान ने शुगर एवं अस्थमा आदि बीमारियों से बचाव और उनके उपचार की जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि मधुमेह रोग तेजी से फैल रहा है। युवा और बच्चे भी इस रोग से पीड़ित हो रहे हैं। मधुमेह घातक बीमारी है। इसलिए इससे बचाव व शुगर को नियंत्रित करने के लिए खान-पान और जीवन शैली में बदलाव लाना होगा। उन्होंने बताया डायबिटीज के प्रति लापरवाही से स्नायुतंत्र, आंखें, दिमाग, किडनी व हृदय संबंधी रोगों की वजह बन सकती है। मरीज रोजमर्रा की आदतों में बदलाव कर इस बीमारी को आगे बढनेे से रोक सकता है। इस अवसर पर सूरज कुमार, सत्यम, नीलम, हरेंद्र, नाजिया, मो. आजम, अनवारूल आदि मौजूद रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं