सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

मंदुरी हवाई अड्डे के कंट्रोल रूम में लगी आग, मची अफरा-तफरी

नुकसान का अभी तक नहीं हो सका है आंकलन 

आजमगढ़। मंदुरी एयरपोर्ट के सर्वर रू में शनिवार को सुबह विद्युत शार्ट-सर्किट के चलते आग लग पकड़ी ली। एयरपोटर्ट फायर सिस्टम के कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दस मिनट में आग पर काबू पा लिया। हांलाकि आग से हुए नुकसान का अभी तक आंकलन नहीं हो सका है। 

 नवनिर्मित मंदुरी एयरपोर्ट में शनिवार को एक बड़ा हादासा होते-होते टल गया। प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह भी एयरपोर्ट पर सामान्य दिन की तरह काम हो रहा था। इस बीच सुबह दस बजे के करीब एयरपोर्ट के कंट्रोल रूम से धुंआ उठाता देख कर्मचारियों ने शोर मचाया। थोड़ी ही देर में आग तेज होने लगी। एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना पर एयरपोर्ट पर फायर सिस्टम के कर्मचारी सक्रिय हो गए और 10 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया। बताया जा  रहा है कि आग से ज्यादा कुछ नुकसान तो नहीं हुआ है। लेकिन आंकलन के बाद ही वास्तुस्थिति स्पष्ट होगी। एयरपोर्ट के निदेशक मुकेश यादव ने बताया कि आग से नुकसान का अभी आंकलन किया जा रहा है कि कितना और क्या नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि उड़ान गुरुवार व सोमवार को होती है। इसलिए अभी किसी प्रकार का अन्य कार्य प्रभावित नहीं है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं