सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

घर में घुसे चोर लाखों के आभूषण सहित नगदी लेकर फरार

अहरौला थाना के करनपुर का मामला, पुलिस को दी तहरीर


आजमगढ़।
अहरौला थाना के करनपुर में बीती रात चोर एक व्यक्ति के घर से पंाच लाख के गहने सहित एक हजार नगदी लेकर फरार हो गए। पीडित को घटना की जानकारी अगली सुबह हुई, पीडित की सूचना पर  पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की छानबीन के बाद लौट आई। 

 अहरौला थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी शिवम यादव के घर में बीती रात कुछ चोर पीछे से घुस गए। परिवार के लोगों के गहरी नींद में रहने का फायदा  उठाते हुए चोर घर में रखे एक हजार नगदी सहित लाखों के आभूषण सहित सा़िड़या और कपड़े उठा ले गए। पीड़ित की मां सुमन की देर रात एक बजे जब नींद खुली तो कमरे के दरवाजे खुले हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरे थे। इस पर उसने अपने पुत्र शिवम और बहू बबीता को आवाज देकर बुलाया तो अंदर का नजारा देख होश उड़ गए। बक्सों में रखे सामान गायब थे आलमारी भी तोडी मिली। बबीता यादव ने बताया किघर में उसका और उसके साथ सुमन के आभूषण रखे हुए थे जो सभी चोरी हो गए। दो बजे रात में परिजनों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं