सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पंचायत सहायक ने दो बच्चों संग ट्रेन से कटकर दी जान

बेटे की आंखों का ऑपरेशन कराकर लौटी थी महिला चार माह पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास रानी की सराय। सराय रानी रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से पंचायत सहायक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देर शाम मृतकों की पहचान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के भौतर गांव निवासी खुशबू यादव (28), उसके तीन वर्षीय बेटे वैदिक यादव और 13 माह के बेटे आदिविक यादव के रूप में हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। हालांकि, महिला के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। खुशबू भौतर गांव में पंचायत सहायक के पद पर तैनात थी। उसकी ससुराल तहबरपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में थी। पति विपिन यादव लुधियाना में रहकर काम करता है। पति के मुताबिक, बड़े बेटे वैदिक की दोनों आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए वह 23 अक्तूबर को पत्नी और दोनों बच्चों के साथ वाराणसी गया था। ऑपरेशन के बाद 25 अक्तूबर को सभी मदारपुर स्थित घर लौट आए। 27 अक्तूबर को विपिन पत्नी को उसके मायके भौतर गांव छोड़कर चला गया था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे खुशबू दोनों बच्चों के...

दो युवकों ने फांसी लगाकर दे दी जान, परिजनों में कोहराम

इंटर की परीक्षा में छात्र पेपर खराब होने से था आहत

एसी कारीगर की प्रेमिका के परिजनों ने की थी पिटाई 

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शवों को लिया कब्जे में 

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में एक एसी कारीगर ने प्रेमिका के परिजनों की पिटाई से तो दूसरे छात्र ने इंटर की  परीक्षा में पेपर खराब होने पर फांसी लगाकर जान दे दी। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर एसी कारीगर की पिटाई मामले में एक हिरासत में लिया है। 

 पहली घटना में फूलपुर देहात में अखंड प्रताप सिंह उर्फ गोलू 18 पुत्र जयकुमार इंटर की परीक्षा दे रहा था। पिछले दिनों आयोजित परीक्षा में उसका पेपर ठीक नहीं हुआ और इसकी वजह से वह परेशान चल रहा था। शनिवार को उसकी परीक्षा थी, जिसकी तैयारी के लिए अखंड शुक्रवार की रात भोजन के बाद कमरे में जाकर पढ़ाई करने चले गया। वहीं परिवार के लोग भी सारे काम निपटाकर सो गए। शनिवार की सुबह जबयुवक के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोग परेशान हो गए। कई बार बुलाया, जवाब न मिलने पर किसी तरह कमरे में देखा तो छात्र का षव पंखे के हुक से शाल के सहारे लटक रहा था। यह देख कोहराम मच गया। इसी प्रकार घटना फूलपुर कोतवाली के मुड़ियार की है। गांव निवासी अतुल मौर्य 24 रामप्रताप मौर्य एसी कारीगर है। अतुल का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने बताया कि शिवरात्रि की रात अतुल घर से कहीं गया था। शाम को घर लौटते समय युवती के परिवार वालों ने रास्ते में उसे रोक लिया और उसकी पिटाई कर दी। उसका मोबाइल भी ले लिया। इससे आहत अतुल घर पहुंचा और कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। रात में जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला। भोजन के लिए आवाज दी गई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में बने झरोखे से देखा गया तो अंदर छत में लगे चुल्ले से रस्सी के सहारे अतुल का शव लटका था। कमरे का दरवाजा तोड़ शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने मृतक अतुल के परिवार द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर युवती के परिवार के एक सदस्य को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं