सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

चुनावी बिगुल बजते ही बदलने लगे वाहनों पर लगे पार्टी के झंडों का रंग

अब बसपा सांसद लालगंज की गाड़ी पर नीला नहीं भगवा रंग का दिखेगा झंडा

लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष ली पार्टी की सदस्यता  

आजमगढ़। लोकसभा 2024 का चुनावी बिगुल बजते ही नेताओं के वाहनों पर लगने वाले झंडों का रंग तेजी से बदलना शुरू हो गया। एक दिन पहले गोरखपुर में कई नेताओं के  वाहनों पर लगने वाले झंडे का रंग बदल गया। तो वहीं सोमावर को लखनऊ में लालगंज से बसपा सांसद संगीता आजाद ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में बसपा छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। 



 संगीता आजाद का राजनैतिक बैकग्राउंड है, उनके ससुर गांधी आजाद 1996 से 2007 तक राज्यसभा सांसद रहे। जबकि पति आजाद अरिमर्दन 2017 में बसपा से लालगंज विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में जब सपा और बसपा में गठबंधन हुआ तो उन्हें बसपा ने लालगंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया। उन्होंने भाजपा की नीलम सोनकर को हराकर जीत हासिल की और सांसद बनी। काफी दिनों से संगीता आजाद के भाजपा में शामिल होने की अटकले लग रही थी। इससे पहले संघ की मीटिंग में भी पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन और संगीता आजाद शामिल भी हो चुकी हैं। पिछले 6 महीने से दोनों के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। सोमवार को उन अटकलों पर लखनऊ में विराम लग गया। संगीता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। अब देखना है कि आगे कितनों के वाहनों पर लगने वाले झंडों का रंग बदलता है, क्योंकि अभी तो एक ही दिन में चुनावी बिगुल बजने के बाद ये हालात हैं। आगे-आगे देखते रहिए कौन किस रंग में दिखता है,  क्योकि होली भी नजदीक है। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं