सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अमृत सरोवर में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

आजमगढ। गंभीरपुर थाना के झिरूआ कमालपुर स्थित अमृत सरोवर में नहाने के दौरान किशोर की डूबने से मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

 कलंदरपुर गांव निवासी अमित विश्वकर्मा 17 पुत्र दिलीप विश्वकर्मा रविवार की दोहपर तीन बजे के आस-पास अपने दोस्तों के साथ झिरूआ कमालपुर गांव में पिछले साल ही निर्मित अमृत सरोवर में नहाने गया था। अमित दोस्तों के साथ गाड़ी के ट्यूब के सहारे सरोवर में नहाने लगा, इसी बीच उसकी पकड़ ट्यूब से छुट गई, जिससे वह पानी में डूबने लगा। वहीं पास में मौजूद उसके दोस्तों ने उसे बचाने कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिली। उनके शोर मचाने पर कुछ ग्रामीण वहां पहुंच गए। उन्होंने भी प्रयास किया। लेकिन अमित को बचा नहीं पाए। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। उधर किशोर की मौत की सूचना जब उसके परिजनों को मिली कोहराम मच गया। मृतक तीन भाई बहन में बीच का था। पिता दिलीप विश्वकर्मा बिंद्राबाजार में फर्नीचर की दुकान है।  

सर्वाधिक पढ़ीं गईं