सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

रेलवे ट्रैक मिला युवती का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

स्टेशन मास्टर को पैसेनजर ट्रेन के ड्राइवर ने दी सूचना

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम को 


फूलपुर। कोतवाली के हाजीपुर डगरा 63सी के पास शुक्रवार को एक युवती का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जबकि परिजनों   से तहरीर ले रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं परिजनों ने युवती के हत्या की आशंका जताई है।   

फूलपुर कोतवाली के पलियामाफी की रहने वाली 18 वर्षीय हिमांशी यादव पुत्री राजबहादुर का शव शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।  रेलवे स्टेशन मास्टर हरिश्चंद्र के अनुसार पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर ने उन्हें ट्रैक पर शव होने की सूचना सुबह पौने छह बजे के करीब दी। इस पर उन्होंने इसकी सूचना रेलवे पुलिस और फूलपुर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवती की मां एवं बहन का कहना है कि शुक्रवार  रात में किसी का फोन आने पर घर से बाहर चली गई। सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना मिली। मृत युवती एक भाई और तीन बहनो में दूसरे नंबर की थी। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। फूलपुर कोतवाल शशिचंद चौधरी का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं