सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

आर के आदर्श कालेज का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मचाया धूम


ठेकमा। ब्लाक के सरायमोहन स्थित आरके आदर्श इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से धूम मचा दिया। इस दौरान कालेज आयोजित विभिन्न परीक्षाओं सहित विविध कार्यक्रमों में सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। 



वार्षिकोत्सव समारोह की शुरूआत मुख्य अतिथि शाखा प्रबंधक बड़ौदा यूपी बैंक सरायमोहन शाखा के प्रबंधक राकेश रोशन और विशिष्ट अतिथि डा. एमएन प्रजापति ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद प्रबंधक संघतिलाल और प्रधानाचार्य अमरनाथ यादव ने अतिथियों को अंगवस्त्रम और बुके आदि देकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने रोबोटिक डांस, लाइफ एक्ट, आत्म विश्वास की कहानी समेत कई शानदार कार्यक्रम पेश किए। स्वच्छ पर्यावरण एक्ट के जरिए पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों ने बेहद अनूठे अंदाज में सामाजिक चेतना को जागृत करने का कार्य किया है। आवश्यकता इस बात की है कि बच्चों को भारतीय इतिहास एवं महापुरुषों के बारे में विस्तार से बताया जाए, ताकि वे उन महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात कर आगे बढ़ सकें। समापन पर ग्राम प्रधान राजकुमार सरोज ने कालेज में पूरे वर्ष आयोजित विविध कार्यक्रमों में सफल रहे छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र और प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अमरनाथ यादव  ने सभी का आभार प्रकट किया। 



सर्वाधिक पढ़ीं गईं