सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

जलने से ब्यूटी पार्लर संचालिका की मौत

पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

पुलिस ने शव पीएम को भेजा 

निजामाबाद। तहबरपुर थाना के आतापुर गांव में अपने ही घर में ब्यूटी  पार्लर संचालिका की  जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं मायके पक्ष ने दहेज के लिए अपनी पुत्री को जलाकर मारने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। 

जानकारी के अनुसार तहबरपुर थाना के पश्चिम पट्टी गांव निवासी मधुबन ने अपनी पुत्री 30 वंदना की शादी 2013 में आतापुर गांव में कन्हैया लाल से की थी। पुत्री की मौत के बाद उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताडित करने का आरोप लगाया। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करते थे। इससे तंग आकर उसने घर से कुछ दूर दूसरा मकान बनवाकर उसी में ब्यूटी पार्लर और जनरल स्टोर चलाने लगी। इसके बाद सगे-संबधियों के माध्यम से सुलह-समझौता भी कराया गया। दामाद कन्हैया लाल ने मेरे पुत्र सुदीप के मोबाइल पर फोन कर तबीयत खराब होने की सूचना दी। परिवार के संग मौके पर पहुंचे तो देखा कि दूसरे तल पर सीढ़ी के किनारे वह जली हुई थी। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस की मदद से उसे एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तहबरपुर थानाध्यक्ष मधुपनिका ने बताया कि सुदीप की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

सर्वाधिक पढ़ीं गईं