सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

गाजीपुर में बड़ी दुर्घटना: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस बनी आग का गोला

छह बराती जिंदा जले, कई जख्मी, प्रशासन बचाव कार्य में जुटा


गाजीपुर।
जिले में बड़ी दुर्घटना हो गई है। सोमवार की दोपहर मऊ जिले से  बारात लेकर जा रही बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। जिससे कुछ ही पल में बस आग का गोला बन गई। इस भीषण हादसे में छह बरातियों के जिंदा जलने की सूचना है। कुछ बारातियों के झुलसने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पुलिस एवं फायर ब्रिगेड सहित प्रशासन की पूरी टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। 

 मऊ के खिरजा ख्वाजा से बारात लेकर बस महाहर धाम जा रही थी। महाहर धाम पहुंचने से 500 मीटर पहले ही यह दर्हानाक हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांव के सैकड़ो लोग मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। राहत एवं बचाव कार्य शुरू हुआ। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। जानकारी के अनुसार बस में सवार छह बारातियों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि प्राइवेट बस में 40 से 45 बाराती सवार थे। 11 हजार की एचटी लाइन का तार टूटकर बस पर गिर गया। जिससे पलक झपकते ही बस में आग लग गई और पूरी बस जलकर स्वाहा हो गई। इस हादसे में अभी तक 6 लोगों के मौत की बात सामने आ रही है। कुछ लोग मृतकों की संख्या 10 बता रहे हैं। 32 लोगों के झुलसने की बात सामने आ रही है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरदहा थाना के 400 मीटर के पास एचटी तार के संपर्क में आने से बस में आ आग लग गई। मौके पर गुस्साए लोग पथराव कर रहे हैं। पुलिस भी मौके पर है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी ने बताया कि गाड़ी जनपद के बाहर की है।


सीएम योगी ने लिया संज्ञान, जताई संवेदना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने झुलसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।  

सर्वाधिक पढ़ीं गईं