सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अंग्रेजी माध्यम पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेठवल रानी की सराय में वार्षिकोत्सव और अभिभावक बैठक

दहेज पर नाटक से छात्राओं ने दिया संदेश

अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने का आह्वान


आजमगढ़। रानी की सराय ब्लाक के सेठवल स्थित अंग्रेजी माध्यम पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को वार्षिकोत्सव और अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में छात्र-छात्राओं शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ ही बच्चों को नियमित से स्कूल का आह्वान अभिभावकों से की गई। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का दिल जीत लिया।  वार्षिकोत्सव एवं शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का शुभारंभ प्रधानाध्यापक अनिल पासवान ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दहेज प्रथा व अशिक्षा पर नाटक प्रस्तुत कर लोगों को सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया। वहीं नृत्यों आदि की भी प्रस्तुति दी। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधान रिंकू गुप्ता ने कहा कि हर अभिभावक अपने बच्चों को नियमित तौर पर स्कूल भेजे, इसी से उसके पठन पाठन में सुधार आएगा। छात्रों का विद्यालय में अधिक से अधिक ठहराव हो सके इसके लिए अभिभावकों को अपनी जिम्मेदारी समझना व निभानी पड़ेगी। इस अवसर पर आरती पांडेय, अनुपम राय, निशा यादव, प्रवीण बाला, नेहा यादव, रीता वर्मा, सुनील कुमार, सुमन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं