सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

मायके से पत्नी के वापस न आने पर युवक ने दे दी जान

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

आजमगढ़। पत्नी के मायके से वापस न आने के गम में बृहस्पतिवार की रात कप्तानगंज थाना के जफरामऊ गांव निवासी एक युवक फांसी लगाकर जान दे दी। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।  

  जफरामऊ गांव निवासी सूरज उर्फ दरोगा 25 पुत्र वीरेंद्र दो भाइयों में बड़ा था। घर पर ही रहता था। सूरज की शादी दो वर्ष पूर्व मोलनापुर नत्थनपुरपट्टी गांव में हुई थी। शुरू के कुछ दिनों तो सब कुछ ठीक था, लेकिन कुछ दिनों बाद उसकी पत्नी से आए दिन किसी ने किसी बात को लेकर कहा-सुनी होती रहती क्थी। आए दिन परिवार में कलह होता रहता था, बाद में उसकी पत्नी मायके चली गई। इसके बाद वह मायके से आने का नाम नहीं ले रही थी। इससे सूरज काफी दुखी था, उसने कई बार पत्नी को वापस लाने का प्रयास किया, लेकिन हठी पत्नी वापस नहीं आई। इससे क्षुब्ध सूरज ने बृहस्पतिवार की रात घर में ही फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूरज के पिता वीरेंद्र खेती-बारी करते हैं। उसका छोटा भाई राजू अलग रहता है। वहीं घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी किरण ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।  


सर्वाधिक पढ़ीं गईं