सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

40 मिनट में आजमगढ़ से लखनऊ

जल्द शुरू होगा मंदुरी से हवाई सफर, 19 सीटर होगा विमान

 azamgarh mabduri airport (File Photo)


आजमगढ़। पीएम मार्च के पहले सप्ताह में आजमगढ़ से मंदुरी सहित पांच और एयरपोर्ट से हवाई जहाज सेवा का शुभारंभ कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो आप आजमगढ़ से लखनऊ 40 मिनट में पहुंचेंगे। वाराणसी एयरपोर्ट के निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि आजमगढ़ के मंदुरी एयरपोर्ट से उड़ान की सभी व्यवस्था पूरी है।  

 लोकसभा चुनाव से पहले मंदुरी एयरपोर्ट से उड़ान का दिन अब नजदीक आ गया है। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मार्च के पहले सप्ताह में आजमगढ़ से मंदुरी सहित पांच और एयरपोर्ट से हवाई जहाज सेवा का शुभारंभ करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। पांच एयरपोर्ट के अलावा बाबतपुर एयरपोर्ट पर नवनिर्मित भवन सहित लगभग 16 एयरपोर्ट के विकास से संबंधित कार्यों का शिलान्यास भी यहीं से करेंगे। प्रधानमंत्री के संभावित इस कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय से सभी संबंधित जिलों से रिपोर्ट मांगी गई है, जिससे प्रस्तावित कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा सके।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से जारी लाइसेंस के अनुसार 19 सीटर एयरक्राफ्ट आजमगढ़ से लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा। लगभग 40 मिनट में लखनऊ की हवाई यात्रा पूरी होगी। जिले से लखनऊ जाने वालों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। यहां के कारोबारियों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। वाराणसी एयरपोर्ट के निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम अभी प्रस्तावित है। आजमगढ़ के मंदुरी एयरपोर्ट से उड़ान की सभी व्यवस्था पूरी है। उन्होंने बताया कि मंदुरी के अलावा धनीपुर अलीगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट, मुरादाबाद एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करना प्रस्तावित है। इसके अलावा बाबतपुर एयरपोर्ट पर नए भवन का शिलान्यास सहित हैदराबाद सहित लगभग 15-16 एयरपोर्ट के विकास से संबंधित कार्यों का भी शिलान्यास किया जाना प्रस्तावित है। बाबतपुर में नए भवन के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था नामित कर दी है। इसके अलावा अन्य एयरपोर्ट से संबंधित कार्यों और व्यवस्था की सूची प्रधानमंत्री कार्यालय से मांगी है। उधर, यह भी संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री यशपालपुर आजमबांध में नवनिर्मित महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय को भी उद्घाटन कर सकते हैं। बहरहाल, अब देखना है कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले जिले को किन-किन परियोजनाओं की सौगात मिलती है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं