सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ऑपरेशन में आठ घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत

निजी अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास लखनऊ-बलिया हाईवे किनारे स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान गर्भस्थ नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर ऑपरेशन में करीब आठ घंटे की देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार रात हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल निवासी राजनारायण जायसवाल ने बताया कि वह पिछले एक साल से अपनी पत्नी शालिनी जायसवाल का इसी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि दोपहर 12 बजे तक अस्पतालकर्मी सामान्य प्रसव होने का आश्वासन देते रहे। इसके बाद करीब 12:30 बजे ऑपरेशन के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए और 10 हजार रुपये जमा कराए गए। परिजनों का आरोप है कि सहमति लेने के करीब आठ घंटे बाद रात पौने नौ बजे ऑपरेशन किया गया। तब तक गर्भ में ही नवजात की मौत हो चुकी थी। इसकी जानक...

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ठेकमा ब्लाक इकाई का चुनाव संपन्न

बृजेश अध्यक्ष, विजय उपाध्यक्ष, धीरेंद्र महामंत्री, राणा प्रताप कोषाध्यक्ष मनोनीत

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर दी बधाई 

ठेकमा। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ठेकमा ब्लाक इकाई की बैठक मंगलवार को ब्लाक सभागार में हुई। इस दौरान सहायक पंचायत अधिकारी जयप्रकाश सिंह की देखरेख में ब्लाक इकाई के पदाध्किारियों को चुनाव संपन्न कराया गया। 

 इस क्रम में सर्वसम्मति से बृजेश कुमार यादव को अध्यक्ष, विजय प्रताप यादव को उपाध्यक्ष, धीरेंद्र जैसल को महामंत्री और राणा प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव संपन्न होने के बाद सभी पदाधिकारियों को पद  और गोपनियता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान संघ से जुड़े सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजेश ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई हैं उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। ग्राम पंचायत अधिकारियों की मांगों को पूर्ण कराने के लिए हर स्तर पर संर्घष करूंगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी जिला संगठन के कोषाध्यक्ष रामसम्हार यादव सहित पवन कुमार, संजय श्रीवास्तव, शिवनाथ सरोज, मनोज कुमार, ज्ञानदीप, चंदन प्रजापति, सूरज कुमार, अनिल कुमार आदि ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं