सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

‘कभी ना दूंगा उसको वोट, जो बांटेगा दारू-नोट‘

स्कूली बच्चों ने रैली निकाल किया जागरूक 


मेहनगर
। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सोमवार को सरकारी स्कूल के बच्चों ने रैली निकाली। तख्तियों पर लिखे स्लोगनों के माध्यम से ग्रामीणों को चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। 

 मतदाता जागरूकता अभियान रैली में कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय मेंहनगर द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय मेंहनगर के स्कूली बच्चे शामिल थे। रैली कस्बे के जयनगर तिराहे से निकली। उपजिलाधिकारी रामानुज शुक्ला ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बच्चे, शिक्षक सभी तख्तियों पर लिखे स्लोगन ‘कभी ना दूंगा उसको वोट, जो बांटेगा दारू-नोट‘, ना जाति पर ना धर्म पर बटन दबेगा कर्म पर। जन जन की है यही पुकार वोट डालना है अब की बार। घर-घर अलख जलाना है मतदान करने जाना है। जैसे नारों के साथ ग्राम की गलियों को गुंजायमान करते हुए, लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली विद्यालय पहुंच संपन्न हुआ। जहां एसडीएम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले मतदान इसके बाद कोई काम, अपना मतदान करने के बाद परिजनों को मतदान करने के लिए बूथों तक पहुँचाए। इस अवसर पर शिक्षक धर्मवीर सिंह, अब्दुलरशीद, तारा सिंह, राहुल सिंह, मदन, हरिकेश राय, आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं