सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

रोडवेज बस से कुचलकर छात्र की मौत

घटना के समय थुकने गया था गेट पर  

जौनपुर यूनिवर्सिटी का था छात्र

दीपावली पर जा रहा था घर

रानी की सराय। कस्बा में स्टेट बैंक के सामने गुरुवार की सुबह दस बजे के करीब रोडवेज से गिरे युवक की बस के पिछले चक्के से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पीएम को भेज दिया। पुलिस के अनुसार युवक दीपावली की छुट्टी में मऊ जिले के नहर खैरानासिर स्थित अपने गांव जा रहा था। 

जानकारी के अनुसार मृतक अनीस कुमार 20पुत्र इनरु राम में मऊ जिले के नहर खैरानासिर गांव का निवासी था। वह जौनपुर जिले में रहकर पढ़ाई करता था। दीपावली की छुट्टी पर वह रोडवेज बस से गांव जा रहा था। अभी वह रानी की सराय कस्बा स्थित स्टेट बैंक आप इंडिया शाखा के सामने वह  थुकने के लिए गेट पर गया था। इस बीच पैर फिसल जाने से वह बस स नीचे गिर गया । जब तक लोग कुछ समझ पाते वह पिछले चक्के के नीचे आ गया, जिससे उसका सिर कुचल गया । युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पास मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान कर परिवार के लोगों को सूचित कर दिया । थाना प्रभारी शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि परिजनों को सूचन दे दी गई है। शव पीएम को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि युवक जौनपुर पूर्वांचल यूनिवर्सिटी का छात्र था। रोडवेज बस थाने पर खड़ी है, यात्रियों को दूसरे बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं