सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

जेवरात साफ करने के नाम पर ठगों ने महिलाओं को लूटा

लाखों के जेवरात लेकर फरार, सूचना पर पहुंची पुलिस

एक बच्चे के द्वारा बनाए वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस


आजमगढ़। जीयनपुर कस्बा के रहने वाले एक डॉक्टर के घर पर पहुंचे ठगों ने जेवरातों को साफ करने के नाम पर लाखों का चुना लगा दिया। इस दौरान ठग लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। इस दौरान वहां मौजूद एक बच्चे ने सारी घटना की वीडियों बनाई थी। वहीं ठगी की शिकार महिलाओें ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस बच्चे द्वारा बनाई गई वीडियों के आधार पर ठगों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है।  जीयनपुर कस्बा स्थित बीएसएनएल टॉवर के ठीक सामने डॉ. अजय पांडेय का मकान है। सोमवार को दिन में लगभग 11 बजे डॉ. अयज की पत्नी वंदना पांडेय, अपनी मां राधिका के साथ घर पर मौजूद थी। 11 बजे के लगभग बाइक सवार दो युवक घर पर पहुंचे और खुद को बर्तन, जेवरात आदि साफ करने वाला बताया। जिस पर डॉक्टर की पत्नी वंदना ने अपने कई जेवरात जिसमें सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी आदि शामिल थे लाकर साफ करने के लिए दे दिया। इसी दौरान किरायेदार प्रियंका राय भी आ गई और उसने भी अपने जेवरात साफ कराने के लिए लाकर उच्चकों को दे दिया। कुछ देर इधर-उधर की कवायद करने के बाद उच्चकों ने न जाने कैसा पाउडर महिलाओं के हाथों में दिया और तीनों बेसुध सी हो गई। इस दौरान परिवार का एक बच्चा मोबाइल पर उच्चकों के सारी कवायद का वीडियो बना रहा था। महिलाओं के बेसुध होते ही उच्चके लाखों कीमत के जेवरात समेट कर भागने लगे तो महिलाओं को कुछ होश आया। उन्होंने शोर मचाया लेकिन तब तक उच्चके मौके से फरार हो चुके थे। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तहरीर लेकर जांच की कवायद में जुट गई। बच्चो द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर उच्चकों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं