सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

फूलपुर के सदरपुर बरौली में युवक की गोली मारकर हत्या

मृत युवक पर गोकशी के अलावा गैंगस्टर का मुकदमा था दर्ज 

आजमगढ़। फूलपुर कोवातली के सदरपुर बरौली गांव में सोमवार की देर शाम पौने आठ बजे के करीब बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दी। 

सदरपुर बरौली गांव निवासी बेलाल 28 सोमवार की शाम दुर्वाषा रोड स्थित ट्यूबवेल पर बैठा था। इसी बीच लगभग पौने आठ बजे के करीब बाइक पर सवार बदमाश वहां पहुंचते हैं, बेलाल जब तक कुछ समझ पाता बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से बेलाल लहूलुहान हो गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते बदमाश फरार हो गए। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। फूलपुर कोतवाली पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जांच  पड़ताल के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पुलिस न बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नही हो सका है। मामले पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि किसी ने फोन कर युवक को बुलाया और उसकी गोली मार कर हत्या कर दी है। बदमाशों की धर पकड़ के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने बताया कि मृत युवक पर गोकशी के अलावा गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। कुछ दिन पहले मारे गए युवक की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट भी खोली थी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं