सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

फरिहां का मेला आज, तैयारियां पूरी

पंडालों में मां के दर्शन को उमड़ रहे भक्त

मंगलवार की दोपहर से रूट रहेगा डायर्वट

काशीनाथ और सुक्खी राम के बीच बिरहा मुकाबला 

फरिहां। फरिहां का मेला मंगलवार को लगेगा। पूजा कमेटियों ने तैयारी पूरी कर ली है। चार पूजा कमेटियों ने दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की है। मेला से एक दिन पहले ही पट खोल दिए जाने से देवी मां के दर्शन के लिए भक्तों आना शुरू हो गए हैं।  वहीं मेले को देखते हुए पुलिस ने मंगलवार की दोपहर से रूट डायर्वट कर दिया है। 

फरिहां चौक पर दुर्गा पूजा मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहता है। मुख्य चौक पर लगने वाले मेले में दुकानदार एक दिन पूर्व से ही जगह सुरक्षित कर लेते हैं। मेले में भीड़ से दुकानदारों की बिक्री भी अच्छी हो जाती है। मेले में चाइनिज के अलावा हस्तकला से निर्मित वस्तुओं की भी ब्रिकी खूब रहती है। मेला में श्री श्री बाल दल  संगठन समिति ने मोहम्मदपुर रोड पर, शिव पार्वती संगठन समिति ने सरायमीर रोड पर, श्री दुर्गा पूजा संगठन समिति ने निजामाबाद रोड पर और बजरंग दल संगठन समिति  ने आजमगढ़ रोड पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की हैं। सभी समितियों ने सजावट में कोई कमी नही छोड़ी है। शाम ढलते ही पूरा कस्बा एक दिन पूर्व से ही रोशनी से नहा उठेगा। बच्चों के खिलौने की दुकान से लगायत झूला आदि भी पूर्व से ही मेले में जमे हैं। वहीं दुर्गा पूजा संगठन समिति की ओर से बिरहा का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें गाजीपुर के काशी नाथ यादव और बलिया के सुक्खी राम यादव को आमंत्रित किया गया है। वहीं चौक पर स्थित शिव पार्वती मंदिर पर राम-रावण युद्ध के बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। चौकी प्रभारी सौरभ  त्रिपाठी ने बताया कि मेले की सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस सहित पीएसी तैनात रहेगी। वहीं मेले में भीड को देखते हुए मंगलवार की दोपहर से रूट डायवर्जन रहेगा। वाराणसी और जौनपुर से फरिहां आने वाले वाहन चेकपोस्ट रानी की सराय से होते हुए निजामाबाद बाईपास होते हुए निजामाबाद जाएंगे। वहीं सरायमीर के तरफ से आने वाले वाहन फरीदाबाद, परसहां, चकिया, निजामाबाद होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं