सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

भाईयों की लड़ाई छुड़ाने गए चाचा की लाठी-डंडे से मारकर हत्या

आरोपी मौके से फरार, पुलिस ने शव पंचनामा बना शव पीएम को भेजा

सगड़ी। रौनापार थाना के सरदौली गड़थोली बुढ़ानपुर केवटहिया गांव में भाईयों के बीच हो रही लड़ाई को छुड़ाने गए चाचा की लाठी-डंडे से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची  पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव पीएम को भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों से तहरीर लेकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

 जानकारी के अनुसार रौनापार थाना के सरदौली गड़थौली बुढानपुर केवटहिया गांव में शंकर और सरवन के परिवार के लोगों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। दोनों भाईयों के बीच हो रहे झगड़े को देख दोनों के चाचा राम पलट 60 पुत्र सूरत निषाद अपने पुत्रों के साथ झगड़े को छुड़ाने मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगोें का आरोप है कि इसी बीच शंकर और सरवन और सरवन की पत्नी चंदा लाठी ने रामपलट पर हमला कर दिया। इस घटना में राम पलट को गंभीर चोटें आई, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। इस दौरान मृतक के पुत्र चांदपट्टी निजी अस्पताल के लिए भागे, अभी वे रास्ते में ही थे कि रामपलट की मौत हो गई। उधर रामपलट के मौत की सूचना पर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर शव पीएम को भेज दिया। वहीं रामपलट की मौत से पत्नी प्रभावती देवी सहित पु़त्र अशोक, चंद्रिका, संतोष और शैलेश और तीन पुत्रियों की रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के पुत्र संतोष ने बताया कि सरवन और शंकर निषाद पुत्र लालधार व परिवार के लोग आपस में लड़ रहे थे। झगड़ा छुड़ाने हम लोग पहुंचे। वह सभी एक राय होकर हम लोगों पर टूट पड़े और चंदा पीछे से लाठी लेकर पिता राम पलट पर वार कर दिया और वह वहीं गिर गए। उनको बेहोश देख हम लोग चांदपटी अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।  

हत्या में सगे भाईयों सहित सरवन की पत्नी नामजद

लाटघाट। रौनापार थाने के सरदौली, गरथौली, बुरहानपुर केवटहिया गांव में भतीजों द्वारा चाचा की हत्या के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर सगे भाईयों सरवन निषाद और शंकर निषाद सहित सरवन की पत्नी चंदा को नामजद किया।पुलिस दो लोगों को  हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं