सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ऑपरेशन में आठ घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत

निजी अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास लखनऊ-बलिया हाईवे किनारे स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान गर्भस्थ नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर ऑपरेशन में करीब आठ घंटे की देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार रात हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल निवासी राजनारायण जायसवाल ने बताया कि वह पिछले एक साल से अपनी पत्नी शालिनी जायसवाल का इसी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि दोपहर 12 बजे तक अस्पतालकर्मी सामान्य प्रसव होने का आश्वासन देते रहे। इसके बाद करीब 12:30 बजे ऑपरेशन के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए और 10 हजार रुपये जमा कराए गए। परिजनों का आरोप है कि सहमति लेने के करीब आठ घंटे बाद रात पौने नौ बजे ऑपरेशन किया गया। तब तक गर्भ में ही नवजात की मौत हो चुकी थी। इसकी जानक...

सड़क में गड्ढों के चलते पलटी ट्राली, बाल-बाल बचा ड्राइवर

क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण की ग्रामीणों ने की मांग 



आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के उम्मा के पूरा में मंगलवार की सुबह भूसा गिराकर वापस लौट रहा ट्रैक्टर और ट्राली पलट गई। इस घटना में ड्राइवर को हल्की चोटंें आई। आस-पास के ग्रामीणों की मदद से ट्राली को खेत से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क क्षतिग्रस्त होने की वजह से यह हादसा हुआ है। सडक की दशा खराब है, जिसके कारण आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं। 

 निजामाबाद थाना के मुस्तफाबाद गांव निवासी भोला मंगलवार की सुबह पौने आठ बजे के करीब ट्रैक्टर पर भूसा लादकर उम्मा के पूरा गांव में रामचंद्र यादव के घर पहुंचाने आया था। भूसा रामचंद्र के घर गिराने के बाद वह लौट रहा था। इस बीच उम्मा के पूरा गांव के पास रोड खराब होने के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली सहित धान के खेत में पलट गई। इस दौरान ट्रैक्टर ने कूद कर अपनी जान बचाई। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर ट्राली को खेत से बाहर निकाला। गांव के लोगों का कहना है कि गांव की सड़क की दशा काफी खराब है, इसके निर्माण की कई बार मांग की गई। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। आए दिन इन गडढों की वजह से कोई न कोई गिरकर घायल हो जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क का निर्माण कराया जाए। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं