सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

दहेज हत्या में वांछित पति और सास गिफ्तार

जीयनपुर थाना के मनिकाडीह गांव का मामला

सगड़ी। रौनापार निवासी एक व्यक्ति ने दहेज के लिए पुत्री की हत्या करने का आरोप सास और पति पर लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर सोमवार की सुबह दोनोें आरोपियों को मनिकाडीह स्थित घर से गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। 

 जानकारी के अनुसार रौनापार गांव निवासी रामचंद्र पुत्र ढून्नू ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री सरोज को उसकी सास व पति दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मांग पुरी न होने पर उसकी हत्या कर दिए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विवाहिता की सास और पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा तलाश में जुट गई। इस क्रम में सोमवार की सुबह सवा दस बजे के करीब उनि सुरेंद्र प्रताप और उनकी टीम ने दहेज हत्या में वांछित मनिकाडीह गांव निवासी पति सूरज पुत्र नथुनीलाल और सास चनरमी देवी पत्नी नथुनीलाल को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में का. सिकंदर, अर्जुन प्रसाद और महिला कांस्टेबल  ममता और रंजना सिंह शामिल थी।  


सर्वाधिक पढ़ीं गईं