सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

शिक्षक कभी नहीं होता है सेवानिवृत्तः जिला बेसिक शिक्षाधिकारी समीर

अटेवा और प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से सम्मान समारोह 

सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र और उपहार दे किया सम्मानित 

लाटघाट। शिक्षा क्षेत्र हरैया के बेलकुंडा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को अवकाश प्राप्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंग वस्त्र और भागवत गीता आदि उपहार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर और विशिष्ट अतिथि लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा आजमगढ़ सुरेंद्र प्रसाद बरनवाल, सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी समग्र शिक्षा आजमगढ़ रामजस यादव और खंड शिक्षा अधिकारी हरैया रविता राव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित और माल्यार्पण कर किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। वह हमेशा समाज हित व समाजसेवा में लगा रहता है। 

इस दौरान आयोजक मंडल ने अतिथियों और सेवानिवृत्त शिक्षकों मे अरुंधती देवी, पद्मावती, मार्कंडेय शुक्ला, जामवंती देवी, कृष्ण मुरारी यादव, उषा सिंह, इस्रावती, देवेंद्र यादव, उमावती देवी, दुलारे यादव, सुरेश चंद, मुरता देवी, मोहन यादव, सरस्वती देवी, इजहार अहमद, महेंद्र सिंह, निर्मला देवी, कुंती देवी, आशा राय, महेंद्र कुमार, सुखलाल, शीला देवी, जयराम को बैज लगा और माला पहना स्वागत किया। अंत में आयोजनकर्ता अटेवा हरैया के रविशंकर यादव, और प्राथमिक शिक्षक संघ हरैया के हवलदार यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर महातम यादव, राकेश यादव, अंबिका यादव, रविशंकर यादव, मनोज यादव, रविंद्र यादव, नीलम, सुमन, कल्पना आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं