सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

ट्यूबवेल चालू करने गए युवक की करेंट लगने से मौत

पत्नी सहित दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल 

रिपोर्टः धीरज सिंह 

लालगंज। देवगांव कोतवाली के साफीपुर सरूपहा गांव में ट्यूबवेल चालू करने के दौरान एक युवक की करेंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दी। वहीं युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

 जानकारी के अनुसार देवगांव कोतवाली के साफीपुर सरूपहां गांव निवासी सरोज कुमार 35 पुत्र केदार गुरूवार की सुबह लगभग सात बजे खेत में पानी चलाने के लिए ट्यूबवेल चालू करने गया था। जैसे ही उसने बटन दबाया करेंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक जब ट्यूबवेल चालू नहीं हुआ तो परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो सरोज को जमीन पर गिरा देखा। परिवार के लोग उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। समाचार मिलने पर पत्नी मीना देवी के साथ बच्चों सुहाना (11) और कार्तिक (8) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची देवगांव थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं