सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

परिजनों को कमरे में बंद कर दो घरों में चोरी

लाखों का आभूषण सहित नगदी लेकर चोर फरार 


पूर्वांचल संवाद 

रानी की सराय। थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव में बीती रात चोरों ने दो घरों में धावा बोलकर लाखों के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों को घटना की जानकारी भोर में हुई। इस पर लोगों ने 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने थाने पर सूचना दी। दूसरे दिन सुबह होने पर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंच छानबीन कर परिजनों से तहरीर लेकर लौट गए। 

 जानकारी के अनुसार दाउदपुर गांव में इंटल पटेल पुत्र रामअवध सहित उनका परिवार गुरूवार की शाम भोजन आदि करने के बाद सोने चला गया। परिजनों के अनुसार देर रात लगभग पौने दो बजे के आस-पास के दौरान कुछ चोर घर के पीछे के रास्ते छत पर चढ़ गए। इस दौरान चोरों ने अपने-अपने कमरे में सो रहे परिवार के सदस्यों को बंद कर दिया। इसके बाद चोर पूरे घर की तलाशी लेते हुए एक कमरे जिसमें बक्से और अलमारी में आभूषण सहित कुछ नगदी रखी थी, उसे लेकर फरार हो गए। देर रात लगभग तीन बजे के आस-पास घर की एक महिला सदस्य की नींद खुली तो उसने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो वह शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया, किसी तरह बाहर से बंद दरवाजे को खुलवाया और बाहर आकर देखा तो लाखों के आभूषण सहित लगभग 30 हजार नगदी लेकर चोर फरार हो गए थे। उधर इसी गांव में पारस पटेल पुत्र छंटु पटेल के घर में भी चोरी इसी प्रकार घुसे और लाखों के आभूषण, 15 हजार रूपया नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ितों की सूचना पर देर रात 112 की टीम मौके पर पहुंची। उसने चोरों की इधर-उधर काफी तलाश की। लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद वे वहां से चले गए। अगले दिन शुक्रवार की सुबह थाना प्रभारी शशिचंद्र चौधरी फोर्स के साथ गांव पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। परिवार से पूछताछ के बाद तहरीर लेकर लौट आए। एक ही  रात में दो घरों से लाखों की चोरी से गांव में दहशत है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं