सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

‘भारत भाग्य विधाता हूं, अब तो मैं मतदाता हूं‘

मतदाता जागरूकता रैली निकाल किया जागरूक

जहानागंज। आगामी चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय से बच्चों और शिक्षकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। 

  रैली को खंड विकास अधिकारी विकास शुक्ला तथा खंड शिक्षा अधिकारी श्वेता मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्र-छात्राएं बैंड बाजे के साथ स्लोग्न लिखी तख्तियां लिए ‘भारत भाग्य विधाता हूं, अब तो मैं मतदाता हूं,‘ ‘आओ मिलकर अलख जगाए,  शत् प्रतिशत मतदान कराएं‘, ‘लोकतंत्र का पर्व है, मतदाता बनना गर्व है‘, ‘सरकार बनाना आता है, क्योंकि हम मतदाता हैं, आदि नारे लगाते चल रहे थे। रैली मवेशीखाना, शिव मंदिर, ब्लॉक मोड़ आदि क्षेत्रों से हुए विद्यालय परिसर पहुंच संपन्न हुई। विद्यालय में गोष्ठी को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी श्वेता मौर्य ने लोगों से चुनावों में अधिक से अधिक संख्या में मतदान का आह्वान किया। रैली में प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह, मंत्री शिव प्रकाश चौबे, डॉ. विवेक सिंह, वरुण सिंह, श्याम लता सिंह, राम सिंह, प्रियंका सिंह, शशि बाला आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं