सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

धूमधाम से मना चित्रगुप्त महाराज का पूजनोत्सव

भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज सहित समाज के कई सभासद हुए सम्मानित 


आजमगढ़। श्री चित्रगुप्तवंशीय जनपद सभा के तत्वावधान में हीरापट्टी स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वहां मौजूद कायस्थ समाज के लोगों ने विधि-पूर्वक कलम दवात का पूजन किया और हवनकुंड में मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डाली। इस दौरान आयोजित स्वागत और सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, नगरपालिका आजमगढ़ के पांडेय बाजार वार्ड की सभासद तृप्ति श्रीवास्तव, खत्रीटोला-कटरा वार्ड की सभासद शालिनी श्रीवास्तव को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन मंत्री विवेक श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर अजीत प्रसाद वर्मा, डा. नरेंद्र श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, रविशंकर लाल, विवेक श्रीवास्तव, कृष्ण स्वरूप श्रीवास्तव, डा. वीएन श्रीवास्तव, रामनरायन लाल, संजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। बता दें कि सभा के उपाध्यक्ष रहे डा. सूर्यकेश श्रीवास्तव के निधन के चलते सांस्कृतिक कार्यक्रमांें का आयोजन नहीं किया गया था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं