सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बाइक सवार बदमाशों ने लकड़ी व्यापारी को मारी गोली

घायल व्यापारी को पुलिस ने कराया भर्ती

सीसी टीवी फूटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस 


लालगंज। देवगांव कोतवाली के मिर्जामुरादपुर गांव में मंगलवार की सुबह बदमाशों ने एक लकड़ी व्यापारी को गोली मार दी। गोली से घायल व्यापारी को लेकर उपचार के लिए अस्पताल गए। डाक्टरों के अनुसार व्यापारी को हाथ और पैर में चोट हैं। उधर व्यापारी को गोली मारे जाने की घटना की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। देवगांव पुलिस सहित अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ के बाद मामले की छानबीन में जुटी गए। 

बता दें कि निजामाबाद थाना के सीधा सुल्तानपुर गांव निवासी आयाजुल इस्लमा 52 पुत्र मुजीब खान देवगांव कोतवाली के मिर्जा आदमपुर में कृष्णा डिजिटल धर्मकांटा में लकड़ी का कारोबार करता है। वहीं बगल में खनियरा गांव निवासी लक्ष्मी यादव के मकान में किराए पर रहता है। मंगलवार की सुबह मिर्जाआदमपुर स्थित धर्मकांटा के पास टला पर खड़ा था। इसी बीच सुबह 9.30 बजे लालगंज की तरफ से दो बाईकों पर चार बदमाश आए और आयाजुल से बैग की छिनने लगे, जब आयाजुल ने इसका विरोध करते हुए चिल्लाने लगा, आयाजुल के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग उसकी ओर भागे। लोगों को आता देख बदमाश असलहा निकाल लिए और आयाजुल पर फायर कर दिया। इस फायरिंग में जिसमें आयाजुल के बाएं पैर के कूल्हे में दाहिने पैर के जांघ में और दाहिने हाथ में गोली लगी। इसके बाद बदमाश उसका बैग लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दूबे, प्रभारी निरीक्षक देवगांव राजीव मिश्रा, क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार रघुबंशी मौके पर पहुंचे और आस-पास लगे सीसी कैमरे की फूटेज के जरिए बदमाशों की पहचान  में जुटे थे। आयाजुल इस्लाम ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नही है। लगता है कि बैग में रखे रूपयों के चलते उस पर यह हमला हुआ है। उसने बताया कि उसके बैग में चार-पाँच हजार रुपये थे।  

सर्वाधिक पढ़ीं गईं