सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने लिया ‘रोड नहीं तो, वोट नहीं‘ का संकल्प

गांव में टांगा बैनर, जनप्रतिनिधियों को गांव में नहीं घुसने की चेतावनी 

रानी की सराय। चुनाव की सुगभुगाहट के बीच लोग अब मुखर होते जा  रहे है। इस क्रम में रानी की सराय ब्लाक के सराय पोही गांव में लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर टांग दिया है। लोगों का आरोप है कि कई वर्षाे से सड़क की हालत बदत्तर है, कई चुनाव हुए, नेता आए-गए, सड़क बनाने का वादा किया। लेकिन आज तक इस मार्ग का निर्माण नहीं हो सका। जिसके कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि आगामी चुनावों से पहले यदि इस मार्ग का निर्माण नहीं हुआ तो हम लोग वोट का बहिष्कार करेंगे, साथ ही कि किसी भी जनप्रतिनिधि को गांव में घुसने नहीं देंगे। 
सरायपोही गांव की कुल आबादी 2500 है। यह गांव लोकसभा लालगंज, विधानसभा निजामाबाद में आता है। गांव में ब्राह्मण, यादव, गौंड, ठाकुर, हरिजन और मुस्लिम समुदाय के लोग निवास करते हैं। यहां के निवासी पिछले कई सालों से सड़क की दुर्गति का दंश झेल रहे हैं। सड़कों की दुर्दशा के कारण ग्रामीणों के कार्याे पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा हैं, क्योंकि सड़क की दुर्दशा के कारण उन्ह स्वास्थ्य सुविधाओं, बाजारों और रोजगार के अवसरों तक पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। अब, उन्होंने धमकी दी है कि जब तक उनकी ग्राम पंचायत को तारकोल की सड़क नहीं मिल जाती, वे आगामी चुनाव का बहिष्कार करेंगे। प्रधान चनई यादव ने कहा कि बड़ा लंबा समय हो गया है। हमने बहुत कुछ सहा है, हम चाहते हैं कि हमारे बच्चों का भविष्य बेहतर हो, अगर हमें सड़क नहीं मिली तो इस बार यह पूरा ग्रामसभा वोट नहीं देगी।  फिरतू यादव, रामाश्रय यादव, प्रमेश यादव एडवोकेट, बीडीसी प्रतिनिधि नरसिंग गौंड, शिवप्रसाद सिंह आदि का कहना है कि गांव में आवागमन के लिए पक्की सड़क नही है, सड़क की मरम्मत के लिए जनप्रतिनिधियों, विभाग के उच्चाधिकारियों को कई बार लिखित पत्र देकर मांग की, लेकिन उदासीनता के चलते गांव में सड़क की समस्या का निराकरण नहीं हो पाया। ग्रामीणों का कहना है कि विकास नहीं तो वोट नहीं, कोई भी राजनीतिक पार्टी यहां वोट मांगने नहीं आए, हम किसी भी पार्टी को वोट नहीं देंगे। ग्रामीणों ने नेताओं के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से पहले अनेक वादे करते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद वादे तो दूर की बात है दर्शन दुर्लभ हो जाता है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं