सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

25 साल बाद गुरूटोला हनुमानगढ़ी मार्ग पर हुई नाली की सफाई

नवनिर्वाचित सभासद के कार्यो की सभी कर रहे सराहना

आजमगढ़। नगरपालिका परिषद आजमगढ़ का गुरूटोला वार्ड में पिछले कई वर्षो से साफ-सफाई व्यवस्था सही नहीं थी। बात करें नालों की तो वार्ड से गुजरा एक बड़ा नाला जो गंदगी से पटा है, उसकी कभी भी सही ढंग से सफाई नहीं हुई। यही हाल छोटी नालियों की भी थी। लेकिन जब से नवनिर्वाचित सभासद व जिला योजना समिति के सदस्य मोहम्मद अफजल अहमद ने पदभार ग्रहण किया, वार्ड में विकास कार्यो की शुरूआत हो गई। इस क्रम में उन्होंने 25 वर्षो से सफाई की राह देख रहे हनुमानगढ़ी मार्ग पर पूर्व सदस्य बार काउंसिल स्व. अंबिका तिवारी एडवोकेट के पास नाली की सफाई कराई। वहीं मस्जिद के पास वर्षो से क्षतिग्रस्त नाली का निर्माण कराकर पीपल के पेड़ के नीचे इंटर लाकिंग का कार्य भी संपन्न कराया। इस कार्य की वार्ड के लोग सराहना कर रहे है। साथ ही लोगों की मांग है कि पीपल के पेड़ के नीचे पूजा स्थल का भी जीर्णोद्धार सही ढंग से कराया जाए। ताकि वहां लोग अच्छी तरह से पूजन-अर्चन कर सके। इसके अलावा अंबिका तिवारी और पूर्व लिपिक नगरपालिका स्व. विरेंद्र सिंह के आवास के पास पूरे दिन पड़े रहने वाली गंदगी का भी निस्तारण कराएं। उक्त गंदगी के चलते आस-पास के लोगों का रहना दुश्वार हो गया है। लोगों को नवनिर्वाचित सभासद से लोगों को काफी उम्मीदें है। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं