सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

पोल पर लगी आग को राहगीरों ने बालू डाल बुझाया

सूचना पर विभाग से नहीं मिली मदद

पावर हाउस पहुंच लोगों ने दी सूचना तो कटी बिजली 

देखे वीडियो





आजमगढ़। नगर के एलवल पुलिस चौकी के सामने विद्युत पोल पर लगे अंडरग्राउंड विद्युत कैबिनेट में शार्ट-सर्किट के चलते आग पकड़ ली। उधर से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। तत्काल कोई मदद न पहुंचने पर उधर से गुजर रहे राहगीर जय श्री यादव सहित अन्य लोगों ने बालू आदि फेंककर थोड़ा-बहुत काबू पाया। 

 जय श्री यादव ने बताया कि इधर से गुजर रहे थे तो देखा कि पुलिस चौकी के सामने पोल पर भयंकर आग पकड़ी है। आग बुझाने के लिए वहां रखे बालू को एक अन्य व्यक्ति के सहयोग से उठाकर लगी आग पर फेंका गया। हालांकि कुछ लोग वहां खड़े थे। लेकिन कोई आग बुझाने में सहयोग को आगे नहीं आया। इस बीच चौकी के दरोगा जी ने आग बुझाने में सहयोग किया। पोल के नीचे की आग तो हाथों से बालू फेंक कर किसी तरह से बुझा दिया गया। लेकिन ऊपर लगी आग बुझाने में कठिनाई आ रही थी। उधर से गुजर रहे एक आटो चालक ने साहस दिखाते हुए पोल के बिल्कुल सामने अपना ऑटो रिक्शा खड़ा किया और उसकी छत पर चढ़कर बालू फेंककर आग को बुझाया गया। इस बीच विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों से फोन पर संपर्क किया गया। लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। फिर आस-पास के लोग पावर हाउस गए और बिजली कटवाया। लेकिन तब तक आग पूरी तरह से बुझा दी गई थी। बाद में बिजली कटने पर पानी फेंकर लोगों ने आग को पूरी तरह बुझा दिया। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं