सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

माहुल चौकी पुलिस ने मवेशियों से लदे ट्रक को पकड़ा

ट्रक में थे 19 भैंस और पड़वा बरामद, एक हिरासत में 


अहरौला
। थाना क्षेत्र के चकमकसूदजहां गांव के सिवान में घेराबंदी कर पुलिस ने एक ट्रक से 19 भैंस और पड़वा बरामद किया। साथ ही एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  

 जानकारी के अनुसार चकमकसूदजहां गांव के पास गुरुवार की रात माहुल चौकी इंचार्ज लाल बहादुर बिंद अपने हमराहियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली की एक ट्रक में मवेशी ले जाने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर मवेशियों से लदे ट्रक को पकड़ा, साथ ही एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। जानकारी देते हुए माहुल चौकी इंचार्ज ने बताया कि गुरुवार रात लगभग नौ बजे माहुल चौकी से लगभग 250 मीटर की दूरी पर चकमकसूदजहां गांव की सिवान में एक ट्रक पर पशुओं के लादा जा रहा था। सूचना पर लगभग दस बजे अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर मौके से पशु तस्कर फरार होने की कोशिश करने लगे। लेकिन एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। ट्रक को कब्जे में लेकर जब जांच पड़ताल की गई तो अंदर 19 भैंस और पड़वा लदें मिले। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

सर्वाधिक पढ़ीं गईं