सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

दवा लेने आजमगढ़ जा रहे व्यक्ति की बस में मौत

मौत की सूचना से परिजनों में मचा कोहराम

प्रतिकात्मक फोटो
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली के सुखमदत्त नगर निवासी एक व्यक्ति घर से दवा लेने के लिए रोडवेज बस से आजमगढ़ आ रहा था। इस बीच बस में उसकी मौत हो गई। बस रोडवेज पहुंची तो सभी यात्री उतर गए। लेकिन उक्त व्यक्ति बाहर नहीं आया तो कंडेक्टर उसे देखने गया तो वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। कंडेक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

 जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली के सुखमदत्त नगर निवासी रामकेवल निषाद 45 पुत्र स्व. मिश्री निषाद शनिवार की सुबह अपने घर से सरकारी बस से आजमगढ़ दवा लेने के लिए गया था। बस जब रोड़वेज पर पहुंची तो बस के अंदर बैठे सभी यात्री बाहर निकल गए।  लेकिन रामकेवल बाहर नहीं आया। बस ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन उसके शरीर में कोई हलचल ना होने पर बस ड्राइवर ने अपने विभाग के अधिकारियेां को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने रोड़वेज चौकी इंचार्ज को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने बस में मृत पड़े व्यक्ति के पाकेट से मोबाइल और आधार कार्ड निकाल कर मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री है। मृत पांच भाईयों और चार बहनों में दूसरे नंबर पर था। वही पत्नी तारा देवी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं