सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

वेदांता इंटरनेशल स्कूल में धूमधाम से मना दशहरा पर्व

श्रीराम के चित्रण से सहनशीलता व भातृत्व की भावना का होता है विकासः शिव गोविंद सिंह

आजमगढ। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में दशहरा के पावन त्योहार पर प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र का चित्रण बाल्यकाल से लेकर राजगद्दी तक का बच्चों ने बहुत ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही स्पेलिंग्स बी, हेयर स्टाइल, नेल पेंट, मॉडलिंग, स्कीचिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, ईट यू आल कैन, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, सिंगिंग, डांसिंग, पेपर क्राफ्ट, सेल्फी, डांस, मेंहदी आदि प्रतियोगी कार्यक्रमों में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।  सर्वप्रथम माँ तुलसी का पूजन कर विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने किया। इसके बाद माँ दुर्गा रूपी कन्याओं को भोज कराकर चुनरी और उपहार भेंट किया। प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने शिक्षकों के साथ ही बच्चों के कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से बच्चों के अंदर सत्य, सहनशीलता, क्षमाशीलता और सहयोग की भावना के साथ ही भातृत्व की भावना का भी विकास होगा। उन्होंने एकेडेमिक इंचार्ज सुनील त्रिपाठी, एजाज अहमद, आकाश सिंह, किशन मिश्रा, नीलम चौहान, सोनम सिंह, उजाला गुप्ता, कुमकुम दुबे, आरती सिंह, रीना यादव आदि के प्रयास को सराहा। इस अवसर पर बच्चों सहित सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं