सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

लखनऊ की रैली को सफल बनाने को हजारो शिक्षामित्र रवाना

शिक्षामित्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही सरकारः प्रांतीय संगठन मंत्री 

जिलाध्यक्ष बोले, समान कार्य के लिए समान वेतन दें सरकार 

बोले मांग पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष


आजमगढ़।
लखनऊ में होने वाले धरने में शामिल होने के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले के शिक्षामित्रों का दल के जिलाध्यक्ष देवसी प्रसाद यादव के नेतृत्व में ईको गार्डन के लिए रवाना हुआ। इस दौरान शिक्षामित्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वे संघर्ष का रास्ता नहीं छोड़ेंगे। 

  प्रांतीय संगठन मंत्री कृष्णमोहन ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की बात करती है लेकिन शिक्षामित्र के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष देवसी प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार शिक्षामित्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार को चाहिए कि शिक्षामित्र को समान कार्य के लिए समान वेतन दे। शिक्षामित्र को अपने अधिकार लेने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में होने वाले ऐतिहासिक धरने को सफल बनाने के लिए आजमगढ़ के विभिन्न 22 ब्लॉकों से बसों द्वारा हजारों की संख्या में शिक्षामित्र ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने के लिए रवाना हुए। जिसमें मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, महामंत्री हीरालाल सरोज, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, संगठन मंत्री स्वतंत्र सिंह, अशोक यादव, जहानागंज ब्लॉक अध्यक्ष हरिकेश यादव, दीनदयाल उपाध्याय, राम नगीना विश्वकर्मा, नर्मदा राय, उर्मिला राय, मंजू सिंह, गुड्डी, रीता, रीना, सरस्वती, पुष्पा चतुर्वेदी, ओम प्रकाश दुबे, राहुल सिंह, लव प्रताप सिंह, रवि वर्मा, अरूण सिंह, संतोष चौहान आदि उपस्थित रहे। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं