सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

कंपोजिट विद्यालय गोडहरा के प्रधानाध्यापक का निधन, शोक

दो मिनट का मौन रख लोगों ने दी श्रद्धांजलि 



ठेकमा। ब्लाक के गोड़हरा स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक भगवानदास की बीती रात इलाज के दौरान जौनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की सूचना के बाद उनके मार्टीनगंज स्थित आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान लोगों ने दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

  बताते चलें कि कंपोजिट विद्यालय गोडहरा, शिक्षा क्षेत्र ठेकमा, के प्रधानाध्यापक भगवानदास मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के निवासी थे। इनके दो पुत्र हैं। वर्ष 1999 से शिक्षक के रूप में कार्य करते चले आ रहे हैं। उनके निधन पर गोडहरा के प्रधान धनंजय सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त किया। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार तिवारी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि भगवानदास आज हमारे बीच नहीं है, इसका हम सभी को बहुत दुख है। उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है। वहीं शिक्षक नेता जितेंद्र राय, आशुतोष सिंह, मनीष गुप्ता, ओम प्रकाश यादव, अशोक गोस्वामी आदि ने भी निधन पर दुख व्यक्त किया है। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं