सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

आजमगढ़ महोत्सव:

हरिऔध कला भवन में फोटोग्राफी गैलरी 19 से



आजमगढ़। आजमगढ़ महोत्सव को लेकर हरिऔध कला भवन में आगामी 19 से 24 सितंबर तक फोटोग्राफी गैलरी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के फोटोग्राफरों को अपनी कला दिखाने का मौका मिलेगा। 

 जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि आजमगढ़ महोत्सव में जिले के फोटोग्राफरों को अपनी फोटोग्राफी की शानदार झलक दिखाने का अवसर दिया जा रहा है। जिसमें जिले के सभी फोटोग्राफर प्रतिभाग कर सकते हैं, जिसमें विजेता फोटोग्राफरों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फोटोग्राफी गैलरी का आयोजन 19 से 24 सितंबर तक हरिऔध कला भवन में सुबह दस बजे 10 बजे से शाम साढ़ छह बजे तक आयोजित की जाएगी। फोटोग्राफी गैलरी में जिले के फोटोग्राफर अपने द्वारा खींचे गए जिले के तमाम तीर्थ स्थानों, आजमगढ़ के वीर सपूतों, जवानों एवं अपनी-अपनी फोटो कला की कृतियां प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस  फोटोग्राफी गैलरी में भाग लेने के इच्छुक आजमगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के संरक्षक संतोष गुप्ता (9453630740), ब्रज किशोर चौरसिया (9415838456), अध्यक्ष विशाल गोंड (7007266211) एवं सचिव व शिब्ली इंटर कॉलेज के शिक्षक मिसबाहुल हुदा (9889277741) से संपर्क कर सकते हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं