सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

अनियंत्रित रोडवेज बस डिवाइडर तोड़ ट्रेलर से टकराई

एक यात्री की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

घटना के बाद मौके पर मची चीख-पुकार


ठेकमा
। बरदह थाना के सरायमोहन गांव के पास बीती रात लगभग बजे प्रयागराज से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई। बस डिवाइडर तोड़ते हुए उस पार पहुंच गई उधर से गुजर रही ट्रेलर से टक्रा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बस में सवार लगभग एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। जबकि एक व्यक्ति की उपचार को ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
 जानकारी के अनुसार बीती रात प्रयागराज से राप्तीनगर डिपो की बस आजमगढ़ आ रही थी। रोडवेज बस जैसे ही बरदह थाना के सरायमोहन गांव के पास पहुंची ही थी कि बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस डिवाइडर उस पार पहुंच गई और आजमगढ. की ओर से आ रही ट्रेलर से टकरा गई और बस सड़क के किनारे खाई में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आस-पास के गांव के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। सभी बस के यात्रियों को बाहर निकलने में जुट गए। उधर सूचना पर पहुंची बरदह थाने की पुलिस राहत बचाव कार्य में जुट गई। इस घटना में बस में सवार लगभग एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। जबकि एक व्यक्ति जितेंद्र यादव की उपचार के लिए जाते समय मौत हो गई। वहीं सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बरदह लाया गया। जहां गंभीर रूप से घायलों में कुछ को जौनपुर सदर अस्पताल तो कुछ को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं