सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

सर्वाेदय पब्लिक स्कूल में रही श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व की उमंग

नन्हें-मुन्ने श्रीकृष्ण और राधा ने मनमोहा  


आजमगढ़। नगर के हरबंशपुर स्थित सर्वाेदय पब्लिक स्कूल में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व की उमंग रही। पर्व पर स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चे-बच्चियां भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के रूप में सभी का मनमोह लिया। इस दौरान श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं का बड़े ही मनमोहक ढंग से नाट्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। गोपियों के माखन चोरी को अपनी माता यशोदा से तुतलाहट भरी आवाजों में इंकार करना उपस्थित लोगों को भाया। वहीं विद्यालयों में मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं भी हुई। जिसमें विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। 




नगर के हरंबशपुर स्थित सर्वाेदय पब्लिक स्कूल में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव धूमधाम से मना। इस दौरान जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत श्री कृष्ण के पूजन अर्चन से निदेशिका श्रीमती कंचन यादव और प्रधानाचार्य विधान तिवारी ने किया। इस दौरान बच्चों ने कारागार की झांकी बनाई थी। जिसमें वासुदेव जी श्री कृष्ण को मथुरा से गोकुल ले जाते हुए दिखाए गए थे। वहीं माखन चोरी करते हुये श्री कृष्ण को पकड़ कर ओखली में बंधा होना, गोकुल वासियों के रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाने का दृश्य, कुएं से गोपियों के द्वारा जल निकालने का दृश्य, झूला झूलते श्री कृष्ण और राधिका की झांकी काफी मनमोह थी। वहीं नृत्य में ‘छोटी छोटी गइया, छोटे छोटे ग्वाल‘ गीत पर बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। श्री कृष्ण बने शौर्य प्रकाश और राधिका बनी वैदेही यादव की मनमोहक जोड़ी को प्रधानाचार्य एवं निदेशिका ने सम्मानित किया। 










सर्वाधिक पढ़ीं गईं