सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

एक लाख नगदी सहित चार लाख की चोरी

खाली मकान की छत से अंदर घुसे थे चोर



निजामाबाद। थाना क्षेत्र के चकिया हुसैनाबाद गांव में बीती रात चोर बगल में खाली पड़े मकान की छत से एक व्यक्ति के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से एक लाख नगदी, आभूषण सहित लाखों के सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। 

 निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकिया हुसैनाबाद गांव में बीती रात मोहम्मद अरशद पुत्र मुमताज अहमद के परिवार के सदस्य भोजन आदि कर सोने चले गए। देर रात चोर बगल के एक घर की छत से उनके घर में घुस गए। परिवार के सभी लोग गहरी नींद में थे, इस बीच चोर घर में रखे नगदी सहित चार लाख के सामान समेटकर भागने की तैयारी में थे, कुछ आहट होने पर परिवार के कुछ सदस्य जाग गए। परिवार के लोगों ने शोर मचाया। लेकिन तब तक चोर सामान आदि लेकर वहां से फरार हो गए। शोर सुनकर अगल-बगल के लोग भी मोहम्मद अरशद के घर पहुंच गए, लोगों ने गांव में जगह-जगह चोरों की तलाश शुरू की। लेकिन चोर फरार हो गए थें। लोगों ने चोरी की सूचना डायल 112 और निजामाबाद थाने में दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल करके वापस चली गई। पीड़ित मोहम्मद अरशद पुत्र मुमताज अहमद ने बताया कि रात करीब एक बजे के आस-पास चोर बगल स्थित एक खाली मकान की छत से अंदर आए थे। हम लोग सो रहे थे, चोरों की आहट पाकर नींद खुली और शोर मचाने पर चोर भाग  गए। उन्होंने बताया कि चोर सोने के आभूषण एक लाख रूपये नगदी लेकर फरार हो गए। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं