सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

शुगर की दवा के नाम पर पिलाया नशीला पदार्थ, मां-बेटी हुई बेहोश

परिवार के अन्य महिला के सामने आने पर उच्चका हुआ मौके से फरार

अहरौला थाना क्षेत्र के बेंदुई गांव की घटना, दोनों महिलाओं की हालत गंभीर


आजमगढ़। शुगर की दवा पिलाने के नाम पर घर पहुंचे उच्चके ने मां-बेटी को नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे दोनों अचेत हो गई। इसके बाद दोनों घर से कुछ सामान उठाते कि इसके पूर्व ही परिवार की एक महिला आ गई। जिसे देखते ही उच्चका मौके से फरार हो गया। दोनों महिलाओं को सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

बेंदुई गांव निवासिनी चंद्रावती देवी (55) और उनकी मां सीतावी देवी (75) शुक्रवार को घर के अगले हिस्से में बने हाल में बैठी थी। इसी दौरान एक व्य​क्ति घर के अंदर आया और दोनों से बातचीत करते हुए कहा कि हर रोग की वह दवा पिलाता है। इसके बाद शुगर की रोकथाम  की दवा के नाम पर नशीला पदार्थ पिला दिया। शुगर की दवा के नाम पर दोनों ने उसे पी लिया और कुछ ही देर में अचेत हो गई। अभी उच्चका कुछ करता इसके पूर्व ही परिवार की एक अन्य महिला नीतू यादव नीचे आ गई। महिला के नीचे आते ही उच्चका मौके से फरार हो गया। मां-बेटी को बेहोश देख नीतू से तत्काल सूचना परिवार के अन्य लोगों को दिया। इसके बाद पहुंचे परिजन दोनों को तत्काल सीएचसी अहरौला ले गए जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर ​दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहन लाल ने बताया कि दोनों महिलाओं को कोई नशीला पदार्थ दिया गया है। उनके शुगर की जांच की गई तो शुगर ढाई सौ से ऊपर था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं