सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

रफ्तार का कहर, सड़क हादसों में चार की मौत

मृतकों के परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल 
शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा



आजमगढ़। जिले के दो थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। 
.रानी की सराय थाना क्षेत्र में गुरूवार की शाम को तीन सड़क हादसे हुए। पहला हादसा खाकीपट्टी अंडरपास के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वाराणसी के पांडेयपुर एसबीआई कालोनी निवासी बाइक सवार नंदलाल यादव 40 की मौत हो गई। नंदलाल बाइक से आजमगढ़ जिला मुख्यालय पर सिधारी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित अपने आवास पर आ रहे थे। वह एक पुत्र व दो पुत्रियों के पिता थे।  वहीं दूसरी घटना कोटिला पेट्रोलपंप के पास हुई। जिसमें ट्रक की चपेट में आने से मऊ जिले के हलधपुर निवासी बाइक सवार अशोक यादव 50 की मौत हो गई। इसी क्रम में एक अन्य घटना में खलिलाबाद के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बेचन विश्वकर्मा 32 पुत्र रावअवध विश्वकर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। बेचन गुरूवार की रात आठ बजे रोड पार कर किसी काम से जा रहे थे। इसी बीच तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बेचन को धक्का मार दिया। बेचन की एक छह साल की पुत्री है, दो भाईयों में बड़ा था, गाड़ी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। वहीं गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बाजार में कार की चपेट में आकर पैदल दवा लेने जा रहे किशनपुर काशीनाथ निवासी भोला 58 घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात आठ बजे मौत हो गई। वह दो पुत्रियों के पिता थे। घटना की सूचना परिजनों को मिली तो वह बिलख पड़े।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं