सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ऑपरेशन में आठ घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत

निजी अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास लखनऊ-बलिया हाईवे किनारे स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान गर्भस्थ नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर ऑपरेशन में करीब आठ घंटे की देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार रात हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल निवासी राजनारायण जायसवाल ने बताया कि वह पिछले एक साल से अपनी पत्नी शालिनी जायसवाल का इसी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि दोपहर 12 बजे तक अस्पतालकर्मी सामान्य प्रसव होने का आश्वासन देते रहे। इसके बाद करीब 12:30 बजे ऑपरेशन के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए और 10 हजार रुपये जमा कराए गए। परिजनों का आरोप है कि सहमति लेने के करीब आठ घंटे बाद रात पौने नौ बजे ऑपरेशन किया गया। तब तक गर्भ में ही नवजात की मौत हो चुकी थी। इसकी जानक...

पीएम बनने से पहले मोदी ने जो वादे किए वे हुए हवा-हवाईः जयप्रकाश

वामपंथी दलों का निज़ामाबाद में लोकतंत्र, संविधान बचाओ, महंगाई घटाओं को लेकर प्रदर्शन

दस सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम निजामाबाद को सौंपा 



निजामाबाद। लोकतंत्र, संविधान बचाओं, मंहगाई घटाओं सहित दस सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को वामपंथी दलों ने निज़ामाबाद में प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित दस सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। 

वामपंथी दलों के कार्यकर्ता नंदनगर बाजार में एकत्रित हुए। सभी के हाथ लाल झंडा और तख्तियां थी। तहसील का चक्रमण करते हुए भाकपा कार्यालय पहुंचे। जहां सूरजपाल के साथ डफली पर सूची बाला, नेहा मौर्या, सोनी ने जनगीत प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। सभा को संबोधित करते हुए जय प्रकाश नारायण ने कहा कि मोदी ने जो सपना प्रधानमंत्री बनने के पूर्व दिखाया था, वह वादा हवा-हवाई निकला। भारत-चीन सीमा या जम्मू कश्मीर की समस्या पर बड़ी-बड़ी बातें भर ही रह गईं। हामिद अली ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी ने आज़मगढ़ के विकास के लिए कई बड़े आंदोलन किए हैं। दूसरे दलों ने बस जाति, धर्म की राजनीति की। सीपीएम जिलामंत्री रामजनम यादव ने कहा कि बीजेपी को इंडिया और भारत को समझने में नौ बरस लग गए। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के लोग जाति और धर्म के मुद्दों को खूब हवा दे रहे हैं। विकास के नाम पर इनको गिनाने के लिए कुछ नही है। इस अवसर पर लालचंद यादव, लालमन, वेद प्रकाश उपाध्याय, रामाज्ञा यादव, विनोद सिंह, शिवदास, हीरालाल, अशोक कुमार, रामजीत, शफीक अहमद, राजनारायण, हरिश्चंद्र, चंद्रशेखर आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामप्रसाद यादव और संचालन सीपीआई जिलामंत्री अधिवक्ता कॉमरेड जितेंद्र हरि पांडेय ने किया। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं