सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अध्यापक की पिटाई से फटा छात्र के कान का परदा

अभिभावक महासंघ के नेतृत्व में परिजनों से मिला एक प्रतिनिधिमंडल 


आजमगढ़ पवई ब्लाक के मिल्कीपुर में एक कालेज की पिटाई से एक छात्र के कान का परदा फट गया। हालांकि इस मामले दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया। वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को अभिभावक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल उक्त छात्र के परिजनों से मुलाकात की और हर स्तर पर परिवार के साथ खड़ा रहने का भरोसा दिलाया। 

 प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे अभिभावक संघ के सचिव गोंविद दूबे ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व किसी बात को लेकर पवई ब्लाक के मिल्कीपुर स्थित एक कालेज के अध्यापक ने नसोपुर गांव निवासी एक छात्र की पिटाई कर दी। इस घटना में उक्त छात्र के कान का परदा फट गया। इस पर परिजनों ने जब इसकी शिकायत कालेज प्रशासन से की तो अपशब्द भाषा का प्रयोग किया गया। बाद में कालेज प्रशासन द्वारा पीडित परिवार से माफी मांगने पर दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया। गोविंद दूबे ने कहा कि आगे यदि कालेज प्रशासन पीड़ित छाऋ के परिवार पर किसी तरह का दबाव बनाता है तो महासंघ परिवार के लिए खड़ा है, उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में वैश्य सामाजिक संगठन के प्रदेश मंत्री विवेक अग्रवाल, सत्या सिंह, कुलदीप मौर्य, अश्वनी पांडे, अशोक, रितेश ऊर्फ रिंटू सिंह आदि शामिल थे। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं