सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

ट्रेन की चपेट में आने युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक, चल रही थी दवा 



आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकरोवा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके  पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक चकरोवां गांव का निवासी था। परिजनों के मुताबिक उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। 

 जानकारी के अनुसार चकरोवां गांव से गुजरे रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की अलसुबह टहलने निकले लोगों को एक युवक का शव दिखाई पड़ा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। ग्रामीणों ने मृत युवक की पहचान निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत चकरोवा गांव निवासी मंजीत कुमार 25 पुत्र ओमप्रकाश प्रकाश के रूप में की। उधर मंजीत के मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य भागकर घटना स्थल पहुंचे और शव को देख दहाड़े मारकर रोने लगे। वहीं पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मंजीत की दिमागी स्थिति ठीक नहीं थी। काफी दिनों से दवा चल रही थी और यह किस समय रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचा कोई जानकारी नहीं है। युवक चार भाई दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। युवक की शादी नहीं हुई थी। घर वालों को रो-रो कर बुरा हाल हुआ है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं