सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

कजरी, लोकगीत, राष्ट्रगीत सहित एकांकी से मनमोहा

किसान बालिका इंटर कालेज में तहसील स्तरीय प्रतियोगिता

विजेता 18 को आजमगढ़ महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग




बूढ़नपुर (पूर्वांचल संवाद)। किसान बालिका इंटर कॉलेज एकड़ंगी कोयलसा में आजमगढ़ महोत्सव के अंतर्गत तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ने कजरी, लोकगीत, राष्ट्रगीत सहित एकांकी प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया। प्रतियोगिता देर रात तक चली।

समूह गायन में उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा, एकांकी और पेंटिंग में किसान बालिका इंटर कॉलेज एकड़गी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार समूह नृत्य में राजकीय महिला महाविद्यालय समदी ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। बताते चलें कि इन प्रतिभागियों का चयन आजमगढ़ महोत्सव के लिए हो चुका है जो 18 सितंबर को आजमगढ़ महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. रणधीर  सिंह ने बताया कि तहसील स्तरीय महोत्सव में सामूहिक गीत पेंटिंग एवं सामूहिक नृत्य कलाओं का प्रदर्शन छात्रों द्वारा किया गया। अध्यक्षता कर रहे डॉ. राजाराम सिंह ने कहा कि इन विधाओं के माध्यम से बच्चों में नृत्य और गायन के साथ अपनी संस्कृति की समृद्धि को कायम रखने के साथ समाज में बढ़ रहे कुरीतियों से बचा जा सकता है।  डॉ नरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि छात्रों की प्रस्तुति बड़ी मन मोहक रही। छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रेखा सिंह, आशा सिंह, उदय राज यादव, आशीष यादव, अनिल यादव,संजय सिंह, कृपा शंकर, महेन्द्र, अशोक, मनोज, मुक्तिनाथ, संजय सिंह, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं