सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

ज्वाइंट फोरम ऑफ़ बड़ौदा यूपी बैंक यूनियंस का सिधारी बैंक पर प्रदर्शन

प्रबंधन द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती न करने आदि मांग पूरा न होने पर बडे आंदोलन की चेतावनी 

आजमगढ। प्रबंधन द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती न किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को ज्वाइंट फोरम ऑफ़ बड़ौदा यूपी बैंक यूनियंस ने सिधारी स्थित बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंक चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा।     
 ज्वाइंट फोरम के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन और एलके सिंह ने बताया कि प्रबंधन  रिक्त पदों पर भर्ती नहीं कर रहा है। साथ ही रिजर्व बैंक के निर्देशों के विपरीत 268 शाखा को बंद करने पर विचार कर रहा है। जिसके विरोध में एवं बीसीजी की सेवाओं पर रोक, अनफेयर लेबर प्रैक्टिस बंद करने, प्रवर्तक बैंक के अनुरूप समस्त सुविधाएं देने आदि मांगों को लेकर सभी यूनियनो ने संयुक्त रूप से ज्ञापन दिया हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो तीन अक्तूबर को हड़ताल किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान निशांत सिंह, संदीप सिंह, राजेश श्रीवास्तव, पियूष कांत ठाकुर, दीपक यादव, आलोक सिंह, रतन, सौरभ सिन्हा, नीरज सिंह, छोटेलाल चौरसिया आदि मौजूद रहे।   

सर्वाधिक पढ़ीं गईं