सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बूढ़नपुर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

बार काउंसिल के आह्वान पर पुलिस महानिदेशक और प्रमुख सचिव का फूंका पुतला

अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्यो से विरत रहने का निर्णय, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 




बूढ़नपुर। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज और गलत मुकदमे में फंसाने के विरोध में मंगलवार को बूढ़नपुर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल के आह्वान पर तहसील परिसर में अध्यक्ष रामनिवास सिंह के नेतृत्व में पुलिस महानिदेशक और प्रमुख सचिव का प्रतिकात्मक पुतला फूंका। बाद में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही अनिश्चितकाल तक न्यायिक कार्यो से विरत रहने का निर्णय लिया। 


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनिवास सिंह ने हापुड़ के जिलाधिकारी और एस पी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने कहा कि जब तक हमारे अधिवक्ता साथियों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हम अधिवक्ता अनिश्चितकाल के लिए न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। पूर्व मंत्री सूर्य प्रकाश यादव ने कहा कि उपजिलधिकारी प्रशांत कुमार को अपनी मांग संबंधित ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ता वृहद आंदोलन को तैयार हैं। 




इस मौके पर उमाशंकर पांडे, शीतला प्रसाद चौबे, योगेंद्र यादव, दिनेश सिंह, जगत नारायण तिवारी, विनोद यादव, कृष्ण कुमार, रामहित शर्मा, अनिल गौड़, वीरेंद्र यादव, सुभाष, पंकज, राजकुमार सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहें। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं